NEET PG 2023: दोबारा ओपन हुई नीट पीजी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो, जल्द करें आवेदन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 9, 2023, 04:28 PM IST

NEET PG 2023 Registration Window Reopened: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने आज, 9 फरवरी को फिर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पीजी 2023 के लिए आवेदन पोर्टल खोल दिया है। वे उम्मीदवार जो इस विंडो के दौरान परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे यहां दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) National Eligibility cum Entrance Test (NEET) PG 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को खोल दिया गया है। उम्मीदवार जो इस विंडो के दौरान परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं, वे यहां दिए गए लिंक से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया लिंक natboard.edu.in पर उपलब्ध है। देखें आवेदन करने का तरीका।

NEET PG 2023 Application window reopened

दोबारा ओपन हुई नीट पीजी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो

NBEMS, National Eligibility cum Entrance Test (Postgraduate) के लिए आवेदन विंडो भी फिर से खोलेगा ताकि अब योग्य उम्मीदवार अपने फॉर्म जमा कर सकें। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, क्योंकि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के निर्देशों के बाद, राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए अनिवार्य एक साल की इंटर्नशिप पूरी करने की कट-ऑफ तारीख फिर से बढ़ाकर 11 अगस्त, 2023 कर दी है।

End of Feed