NEET MDS Exam 2025: नीट एमडीएस एग्जाम के लिए 18 फरवरी से करें अप्लाई, अप्रैल में होगी परीक्षा

NEET MDS Exam 2025: नीट एमडीएस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

NEET MDS Exam 2025: नीट एमडीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडकिल साइंसेज (NBEMS) ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी नीट एमडीएस एग्जाम के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर 18 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च निर्धारित की गई है।

NEET MDS Exam 2025

NEET MDS Exam 2025

NEET MDS Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, नीट एमडीएस एग्जाम का आयोजन 19 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 960 अंकों के कुल 240 सावल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

End of Feed