NEET Counselling 2026 Round 1 Seat Allotment: नीट यूजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) अंडरग्रेजुएट (UG) काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 अगस्त 2026 को घोषित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी च्वाइस 17 अगस्त को शाम 6 बजे तक लॉक कर सकेंगे।
NEET UG Counselling Round 1 Seat Allotment 2026: 19 अगस्त को आएगा नीट काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट
बता दें एमीसी ने 5 अगस्त 2026 से NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। ऑफिशिल जानकारी के मुताबिक कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा और जरूरी काउंसलिंग फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। आगे की प्रक्रिया के लिए वही अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे जिन्होंने पेमेंट किया होगा।
NEET Counselling Round 1 Seat Allotment: अलॉट किए गए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेरिट और पसंद के आधार पर एमसीसी उम्मीदवारों को अंडरग्रेजुएट मेडिकल सीट अलॉट करेगा। नए शेड्यूल के अनुसार राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का नतीजा 19 अगस्त को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 20 से 25 अगस्त, 2026 के बीच अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना होगा।
NEET Counselling 2026 Round 1 Seat Allotment 2026: अलॉट किए गए इंस्टीट्यूट में रिपोर्ट
- सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET Counselling Round 1 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अलॉटमेंट रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NEET Counselling Round 1 Seat Allotment: राउंड 1 में अपग्रेडेशन
बता दें 2026 के संशोधित शेड्यूल के अनुसार राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग 20 से 25 अगस्त तक होगी। यदि उम्मीदवार को मिली सीट पसंद है और वह आगे अपग्रेड नहीं चाहता, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीट स्वीकार कर सकता है। वहीं, बेहतर कॉलेज या सीट की उम्मीद रखने वाले उम्मीदवारों के लिए MCC के नियमों के अनुसार आगे के राउंड में अपग्रेडेशन का विकल्प उपलब्ध हो सकता है।
