NEET 2026 Registration: नीट यूजी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च, 3 मई को होगी परीक्षा

NEET 2026 Registration: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा से पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nia.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

NEET UG 2026 Registration: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा से पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nia.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 8 फरवरी, 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जा रहे हैं। बता दें कि NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में जिन छात्रों का सपना डॉक्टर बनने का है, उन्हें आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर पूरा कर लेना चाहिए।

NEET UG 2026 Registration

NEET UG 2026 Registration

NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी National Testing Agency ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।

End of Feed