NCERT की नई किताबों में खुला मुगलों का पन्ना, अकबर को लेकर बताई ये बात

एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा की नयी पाठ्यपुस्तक में मुगल सम्राटों के शासनकाल का वर्णन करते हुए कहा गया है कि अकबर का शासन ‘‘क्रूरता’’ और ‘‘सहिष्णुता’’ का मिश्रण था, बाबर एक ‘‘निर्मम आक्रमणकारी’’था, जबकि औरंगजेब एक ‘‘सैन्य शासक’’ था, जिसने गैर-मुस्लिमों पर जजिया लगा दिया था।

इस सप्ताह प्रकाशित पुस्तक ‘‘एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड’’ एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और परीक्षण परिषद)के नए पाठ्यक्रम की पहली पुस्तक है, जो विद्यार्थियों को दिल्ली सल्तनत, मुगलों, मराठों और औपनिवेशिक युग से परिचित कराती है। पहले के संस्करणों में कक्षा 7 में इनमें से कुछ विषयों को शामिल किया गया था। एनसीईआरटी का कहना है कि अब इस कालखंड को पूरी तरह से कक्षा 8 में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफएसई) 2023 की सिफारिशों के अनुरूप है।

NCERT new books

NCERT की नई किताबों में खुला मुगलों का पन्ना

पुस्तक के आरंभ में ‘‘इतिहास के कुछ अंधकारमय काल पर टिप्पणी’’ शीर्षक वाला एक खंड है। इसमें एनसीईआरटी ने संवेदनशील और हिंसक घटनाओं, मुख्य रूप से युद्ध और रक्तपात को शामिल किया है। इसमें दिये गये नोट में छात्रों से आग्रह किया गया है कि वे ‘‘क्रूर हिंसा, अपमानजनक कुशासन या सत्ता की गलत महत्वाकांक्षाओं के ऐतिहासिक मूल’’ को निष्पक्षता से समझें। इसमें कहा गया, ‘‘अतीत की घटनाओं के लिए आज किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।’’

End of Feed