NCERT 8वीं कक्षा की टेक्स्टबुक में क्या लिखा है, जिसे लेकर हो रहा बवाल

NCERT Textbooks Class 8 Controversy: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित विवादास्पद हिस्से को लेकर कुछ विवाद चल रहा है, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

NCERT Textbooks Class 8 Controversy: भाषा एजेंसी पर मौजूद खबर के अनुसार, एनसीईआरटी ने पुस्तक को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी द्वारा मामले का, तत्काल विचार करने के लिए उल्लेख किये जाने के बाद, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका के बारे में ’’आपत्तिजनक’’ सामग्री का स्वतः संज्ञान लिया है।

ncert class 8

एनसीईआरटी की आठवीं क्लास की किताबों में विवाद

इससे अलग, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने एनसीईआरटी की आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक अध्याय को लेकर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि धरती पर किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने और उसकी सत्यनिष्ठा को धूमिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

End of Feed