NCERT LDC Result 2026: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) द्वारा आयोजित की गई एनसीईआरटी लोएर डिविजन क्लर्क यानी एलडीसी 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। NCERT ने आधिकारिक वेबसाइट www.ncert.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। बता दें कि परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित किया गया है। बता दें कि इस परीक्षा में 496 उम्मीदवार सफल हुए हैं, वह अब अगले चरण कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाएंगे।
NCERT LDC Result 2026 (Photo - AI)
कब हुई थी लिखित परीक्षा
बता दें कि NCERT LDC 2026 की परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 को किया गया है। करीब साढ़े 3 महीने से उम्मीदवार परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो 1 सितंबर को खत्म हो गया है। एनसीईआरटी द्वारा आज एक सितंबर को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट नीचे दिए आसान स्टेप में डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UPPSC Assistant Professor Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट आज, 1156 पदों के लिए ऐसे करें तुरंत अप्लाई
कैसे चेक करें NCERT LDC 2026 रिजल्ट?
स्टेप 1 - NCERT LDC परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ncert.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए NCERT LDC 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
स्टेप 4 - उम्मीदवार ctrl+f बटन दबाएं और उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक करें।
स्टेप 5 - रिजल्ट की कॉपी को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UGC New Courses: यूजीसी ने दी 33 नए एलाइड और हेल्थकेयर कोर्स को मंजूरी, बदले गए कई प्रोग्राम के नाम और अवधि
कब होगी कंप्यूटर परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
बता दें कि उम्मीदवारों कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 सितंबर और 20 सितंबर को संपन्न कराई जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद चयनित 496 उम्मीदवार अगले चरण में शामिल होंगे।
