एजुकेशन

UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन में टेक्निकल एरर का दावा, छात्रों ने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग

UP PET and OTR registration: UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों का दावा है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट पर बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे वे आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

Image

UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन में टेक्निकल एरर का दावा

UP PET और OTR रजिस्ट्रेशन को लेकर अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों का दावा है कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट पर बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे वे आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया के जरिए समस्या सामने रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि तकनीकी खामी के कारण अगर आवेदन छूट जाता है, तो हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

X पर unitaryvishal नाम के यूजर ने लिखा- UP PET/OTR रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट लगातार काम नहीं कर रही है। हजारों अभ्यर्थी बार-बार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वेबसाइट खुल नहीं रही और फॉर्म सबमिट नहीं हो पा रहा। कल अंतिम तिथि है, कृपया जल्द से जल्द वेबसाइट ठीक कराएं या अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार करें।

@NitishD14284 म के यूजर ने लिखा- UPSSSC PET 2026 का फॉर्म भरने में पिछले कई दिनों से OTP की समस्या आ रही है। बहुत से अभ्यर्थी परेशान हैं। कृपया इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं और जरूरत हो तो आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए।

@ARPAN62584105 ने लिखा- तीन दिन से PET का फॉर्म भरने की कोशिश कर रहु लेकिन वेबसाइट से ओटीपी नहीं आ रही या तो This site unreachable bata रहा है।

@Arvindjhansi69 नाम के यूजर ने लिखा- UP PET की वेबसाइट पिछले 10 दिनों से सही से काम नहीं कर रही है, जबकि अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 है। वेबसाइट की समस्या के कारण कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। कृपया वेबसाइट तत्काल ठीक कराकर आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिन बढ़ाई जाए।

अभ्यर्थियों की मांग है कि तकनीकी समस्या को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, ताकि किसी भी योग्य उम्मीदवार का मौका न छूटे। वहीं, छात्रों को उम्मीद है कि विभाग जल्द ही तकनीकी खामियों को दूर करने के साथ स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करेगा और उन्हें आवेदन पूरा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। अब सबकी नजरें आयोग और संबंधित विभाग के अगले कदम पर हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article