NCERT की नई कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की किताब ‘Understanding Society India and Beyond – Part 2’ में मुगल शासन और सिख गुरुओं के बीच संघर्ष का विस्तार से उल्लेख किया गया है। किताब के ‘Resistance and Resilience’ अध्याय में कहा गया है कि सिख गुरुओं, खासकर गुरु अर्जन देव, गुरु तेग बहादुर और गुरु गोबिंद सिंह के खिलाफ मुगल शासन की कार्रवाई का इतिहास में कम ही उदाहरण मिलता है।
मुगल शासन की क्रूरता और सिख गुरुओं के बलिदान को पढ़ेंगे छात्र
किताब के मुताबिक, इन घटनाओं में धार्मिक और राजनीतिक कारणों के साथ मुगल शासन की कठोर और भेदभावपूर्ण धार्मिक नीतियों की भी भूमिका थी। किताब में बताया गया है कि जहांगीर के आदेश पर 17वीं सदी की शुरुआत में गुरु अर्जन देव को फांसी दी गई, जिसके बाद सिख समुदाय के संगठन और राजनीतिक सोच में बड़ा बदलाव आया। वहीं, गुरु हरगोबिंद को जहांगीर ने ग्वालियर किले में बंदी बनाया था।
किताब में गुरु तेग बहादुर की 1675 में औरंगजेब के आदेश पर हुई हत्या को भी भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण घटना बताया गया है। अध्याय में इन घटनाओं को सिख समुदाय में संगठित प्रतिरोध और जरूरत पड़ने पर सशस्त्र प्रतिरोध की भावना मजबूत होने से जोड़ा गया है। साथ ही, गुरु हरगोबिंद द्वारा अकाल तख्त की स्थापना और ‘मीरी-पीरी’ की अवधारणा का भी उल्लेख है, जिसमें आध्यात्मिक और सांसारिक सत्ता के संतुलन की बात कही गई है।
शनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने स्कूली शिक्षा को नए शैक्षणिक मानकों के अनुरूप ढालने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। NCERT ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 9 के लिए सामाजिक विज्ञान यानी Social Science की अपनी नई टेक्स्टबुक जारी कर दी है। काउंसिल द्वारा जारी की गई आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, यह नई किताब 29 सितंबर 2026 से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए खरीदने के लिए मार्केट में उपलब्ध है। आइए आपको बुक और इससे संबंधित अधिक जानकारी यानी बुक कहां से मिलेगी आदि के बारे में बताएं।
