एजुकेशन

PNB LBO Admit Card 2026: 545 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, 6 सितंबर को होगी परीक्षा

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, उनके लिए 6 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Image

PNB LBO Admit Card 2026 OUT

PNB LBO Admit Card 2026 Download Link: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, उनके लिए 6 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र के साथ वैध आईडी प्रूफ भी लेकर जाएं। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर यदि निर्देश हैं, तो उन्हें ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा हॉल में समय से पहले पहुंचे, ताकि गेट पर टाइमली जांच हो सके।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आपको PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की जरूरत है। बता दें, इस भर्ती के जरिए अलग-अलग राज्यों में Local Bank Officer के कुल 545 पदों को भरा जाएगा।

PNB ने Local Bank Officer पद के लिए भर्ती नोटिफिकेशन 20 जुलाई 2026 को जारी किया था। इसी दिन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तारीख बाद में बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दी गई थी।

PNB LBO के लिए योग्यता और उम्र सीमा

Local Bank Officer पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम एक साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

उम्र की बात करें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

PNB LBO में कैसे होगा चयन?

Local Bank Officer पद पर उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद भर्ती नियमों के अनुसार स्क्रीनिंग, Local Language Proficiency Test और Personal Interview की प्रक्रिया होगी। स्थानीय भाषा की परीक्षा इस भर्ती में खास महत्व रखती है, क्योंकि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ऐसे राज्यों में की जाएगी जहां संबंधित क्षेत्र की भाषा का ज्ञान जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article