Navodaya Vidyalaya Result: नवोदय विद्यालय समिति ने 19 जनवरी, 2023 को प्रशिक्षित ग्रेजुएट टीचर के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in से परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। जिन्होंने परीक्षा पास की है, वे इंटरव्यू के दौर के लिए उपस्थित होंगे। एनवीएस ने 29 नवंबर, 2022 को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थी और सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर 1:5 के अनुपात में उपलब्ध उम्मीदवारों को टीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी हिंदी, टीजीटी गणित, टीजीटी विज्ञान और टीजीटी सामाजिक अध्ययन पदों के लिए इंटरव्यू को लेकर शॉर्टलिस्ट किया गया।
NVS TGT रिजल्ट
उम्मीदवार ध्यान दें कि इंटरव्यू के लिए चुने उम्मीदवारों की लिस्ट अपलोड कर दी गई है और नामों के साथ, हर उम्मीदवार के लिए इंटरव्यू डेट और रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है। इंटरव्यू की डेट 13 फरवरी, 2023 से 22 फरवरी, 2023 तक है। हर उम्मीदवार के लिए समय अलग है जैसे कुछ उम्मीदवारों को 9 बजे रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है जबकि कुछ को दोपहर 1 बजे रिपोर्ट के लिए कहा गया है।
एनवीएस टीजीटी रिजल्ट 2022: कैसे करें डाउनलोड?
- आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं।
- व्हाट्स न्यूज सेक्शन से उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है-'टीजीटी (अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन) पदों के इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार लिस्ट, डायरेक्ट रिक्रूटमेंट ड्राइव 2022-23 के तहत इंटरव्यू शेड्यूल कार्यक्रम'
- इसके बाद चयन की गई लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और इसके बाद एक कॉपी को अपने पास रख लें।
