Navodaya Class 6 Exam Date 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा कब होगी, डाउनलोड कर लें एडमिट कार्ड

Navodaya Class 6 Exam Date 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां आप एनवीएस क्लास 6 एंट्रेंस एग्जाम का पैटर्न और सिलेबस जान सकते हैं।

Navodaya Class 6 Exam Date 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को एक बार फिर से सूचित किया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित (Navodaya Class 6 Admission) की जाएगी। बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। इसके अलावा 25% सीटों पर एडमिशन दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां एडमिशन के लिए एंट्रेंस देने का केवल एक मौका होता है। यहां आप नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की डेट व एग्जाम पैटर्न और सिलेबस चेक कर सकते हैं।

Navodaya Class 6 Exam Date 2027

Navodaya Class 6 Exam Date 2027: यहां देखें नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम की डेट

Navodaya Class 6 Exam Date 2027: कब होगी एनवीएस कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम

बता दें नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। ध्यान रहे एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व अन्य कोई डॉक्यूमेंट्स ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि आपने भी अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed