National Insurance Recruitment 2026: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट के 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कंपनी ने इस भर्ती का विज्ञापन जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीखों की जानकारी भी साझा की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में ग्रेजुएट्स के लिए 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना जरूरी है, जहां की वैकेंसी के लिए वह आवेदन करना चाहता है। कंपनी की ओर से कुल 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती की जा रही है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास मौका है, जो ग्रेजुएशन के बाद सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाना होगा। कंपनी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ऑनलाइन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। Phase-I परीक्षा 27 अगस्त 2026 को, जबकि Phase-II परीक्षा 26 और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
63 हजार रुपये तक सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को शानदार वेतन मिलेगा। नोटिफिकेशन के अनुसार शुरुआती बेसिक पे 36,290 रुपये है। विभिन्न भत्तों को मिलाकर कुल मासिक वेतन मेट्रो शहरों में लगभग 63,000 रुपये तक हो सकता है। उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी कंपनी के नियमों के अनुसार दिए जाएंगे।
आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र 1 जुलाई 2026 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
