Nainital Bank Recruitment 2025, Latest Govt Jobs: बैंक में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए नैनीताल बैंक खुशखबरी लेकर आया है। नैनीताल बैंक में भर्ती 2025-26 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2025 से शुरू होकर 1 जनवरी, 2026 को समाप्त होगी। परीक्षा 18 जनवरी, 2026 को निर्धारित है। नैनीताल बैंक ने क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर 185 रिक्तियों की घोषणा की है। अधिसूचना में रिक्तियों, पात्रता मानदंडों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।
Nainital Bank Recruitment 2025: नैनीताल बैंक में भर्ती
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वैध शैक्षणिक डिग्री होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया मूल रूप से तीन चरणों में होती है जिसमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा योग्यता मूल्यांकन शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि 18 जनवरी है। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी जानने के लिए नैनिताल बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं। ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) पद के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये तय किया गया है, जबकि प्रथम और द्वितीय स्तर के अधिकारियों के लिए यह शुल्क 1500 रुपये (जीएसटी सहित) है।
कैसे करें आवेदन
- नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.bank.in पर भर्ती अनुभाग पर जाएं।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और व्यावसायिक विवरण जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करें।
- एक फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन करें और भविष्य के संदर्भ के लिए अंतिम पुष्टिकरण पर्ची डाउनलोड करें।
इस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष है। बैंक के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है। नैनीताल बैंक में प्रथम स्केल अधिकारी (Scale I Officer) को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का वेतन दिया जाता है, जबकि द्वितीय स्केल अधिकारी (Scale II Officer) का वेतनमान 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक होता है। ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के लिए वेतन 24,050 से 64,480 रुपये के बीच रहता है।
