इस राज्य में पुलिस जीडी के 1137 पदों पर निकली वैकेंसी, 31 अक्टूबर से करें आवेदन

Nagaland Police Constable Recruitment 2026: नागालैंड पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nagalandpolicerecruitment.in या police.nagaland.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Nagaland Police Constable Recruitment 2026: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नागालैंड पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nagalandpolicerecruitment.in या police.nagaland.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल जीडी के कुल 1137 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए 31 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है। यहां आप नागालैंड पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Nagaland Police Constable Recruitment 2026

Nagaland Police Constable Recruitment 2026: इस राज्य में पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर वैकेंसी

Nagaland Police Constable Recruitment 2026 Qualification

नागालैंड पुलिस विभाग के कांस्टेबल जीडी के क्वालिफिकेशन की बात करें तो यहां बैकवर्ड ट्राइब्स के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 6वीं पास रखी गई है। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त नगा जनजातियों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 8वीं पास है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

End of Feed