Muzaffarnagar School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते 3 से 10 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, पूरे 8 दिन की छुट्टी

सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर में स्कूल और कॉलेज पूरे 8 दिन बंद रहेंगे। नोटिस के अनुसार, 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है।

Muzaffarnagar School Closed: सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों, CBSE और ICSE बोर्ड से संबद्ध स्कूलों तथा डिग्री कॉलेजों पर लागू होगा।

school closed due to Kanwar Yatra

Muzaffarnagar School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते 3 से 10 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद (Image - chatGPT)

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) और जिले के प्रमुख रास्तों पर लाखों कांवड़िए गुजरते हैं। इस दौरान कई जगह लंबा जाम लग जाता है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहती है। ऐसे में छात्रों को आने-जाने में परेशानी न हो और किसी तरह की असुविधा से बचाया जा सके, इसलिए प्रशासन ने 8 दिनों की छुट्टी घोषित की है।

End of Feed