Mumbai University Exam Postponed: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट! आज होने वाली यूनिवर्सिटी की सभी परीक्षाएं स्थगित

Mumbai University Exam Postponed: मुंबई यूनिवर्सिटी ने लगातार हो रही बारिश के चलते आज यानी 6 जुलाई को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा।

Mumbai University Exam Postponed: मुंबई में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से मुंबई के लिए मौसम अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज यानी 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और कई इलाकों में पानी भर गया है।

Mumbai University Exam Postponed

Mumbai University Exam Postponed: स्थगित हुई मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षा

यूनिवर्सिटी ने बताया कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे पहले, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी घोषणा की थी कि IMD द्वारा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद मुंबई के सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। हालांकि, BMC ने साफ किया कि सरकारी और प्राइवेट ऑफिस सामान्य रूप से काम करेंगे।

End of Feed