School Closed: मुंबई में भारी बारिश, क्या स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद? यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

School Closed: मुंबई में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच अभिभावकों और छात्र एक ही सवाल कर रहे हैं कि क्या स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे।

Mumbai School Closed: मानसून की भारी बारिश ने एक बार फिर देश की आर्थिक राजधानी 'मुंबई' की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे यातायात और आम जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तटीय महाराष्ट्र और आसपास के जिलों के लिए नया वेदर अलर्ट जारी किया है। इस स्थिति को देखते हुए अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सुरक्षा के लिहाज से स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे? या फिर नियमित तौर पर क्लास चलती रहेंगी।

School Closed

क्या भारी बारिश के कारण मुंबई में स्कूल बंद रहेंगे? (Photo - AI)

ठाणे और पालघर में 'ऑरेंज' तो मुंबई में 'येलो' अलर्ट

रीजनल मौसम केंद्र (RMC) ने पालघर और ठाणे जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई और इसके उपनगरों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ 50-60 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के पहाड़ी व घाट वाले इलाकों में भी अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

End of Feed