MPSC State Services Exam Postponed: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने स्टेट सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। साथ ही आयोग ने सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-B (नॉन-गजेटेड) मुख्य परीक्षा 2026 भी टाल दी गई है। बता दें यह परीक्षा पहले 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली थी। हालांकि लगातार उम्मीदवारों, अभिभावकों व छात्र संगठनों के अनुरोध के बाद इस परीक्षा को पोस्टपोन कर दिया गया है।
MPSC State Services Exam Postponed: महाराष्ट्र स्टेट सर्विसेज, सिविल इंजीनियरिंग और ग्रुप बी की परीक्षा स्थगित
इसलिए लिया गया है यह फैसला
बता दें यह फैसला ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में कथित तौर पर प्रश्न पत्र लीक होने और आयोग की परीक्षा प्रक्रियाओं को लेकर व्यापक चिंताओं के बीच एमपीएससी म्मीदवारों के विरोध प्रदर्शनों के बाद लिया गया है। एमपीएससी ने कहा है कि, वरिष्ठ नौकरशाह वी. राधा की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति मौजूदा परीक्षा प्रणाली की समीक्षा कर रही है। समिति ने उम्मीदवारों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ चर्चा की है और दूसरी जगहों पर अपनाई जाने वाली परीक्षा प्रक्रियाओं की जांच की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ दिल्ली हाईकोर्ट जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
नई एग्जाम डेट अभी नहीं हुई घोषित
अभ्यर्थी लगातार एमपीएससी स्टेट सर्विस, सिविल इंजीनियरिंग और ग्रुप बी परीक्षा की नई तारीख को लेकर सर्च कर रहे हैं। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने अभी इन तीनों परीक्षाओं में से किसी के लिए भी नई तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट व ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
एग्जाम कैलेंडर को लेकर चिंता
अब उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी चिंता परीक्षा कैलेंडर को लेकर बनी अनिश्चितता है। तीन बड़ी परीक्षाएं टलने और 2025 की आंसर शीट का दोबारा मूल्यांकन होने के कारण, उम्मीदवारों को अब संशोधित तारीखों और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के बारे में आयोग की ओर से अगले नोटिफिकेशन का इंतजार है। बता दें उम्मीदवारों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट व ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
