MPSC Group C Recruitment 2026: एमपीएससी ग्रुप सी के 11000 पदों में बढ़ोत्तरी, 27 नवंबर तक करें आवेदन

MPSC Maharashtra Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के तहत रिक्तियों की संख्या 5,707 से बढ़ाकर 16,717 कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

MPSC Maharashtra Group C Recruitment 2026: महाराष्ट्र सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 के तहत रिक्तियों की संख्या 5,707 से बढ़ाकर 16,717 कर दी है। बता दें पहले यहां पर 5707 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, लेकिन बाद में यहां 11010 पदों की बढ़ोत्तरी की गई थी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए दोबारा लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीक 27 नवंबर 2026 है।

MPSC Maharashtra Group C Recruitment 2026

MPSC Maharashtra Group C Recruitment 2026: एमपीएससी ग्रुप सी के 11000 पदों में बढ़ोत्तरी

कब होगी एमपीएससी ग्रुप सी कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा

बता दें महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप सी कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के डेट में बदलाव किया है। यह परीक्षा पहले 3 जनवरी 2027 को होने वाली थी, लेकिन अब यह परीक्षा 27 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि नए और पुराने दोनों कैडर के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम ओएमआर मोड पर होगा।

End of Feed