MPPSC SSE 2026: Madhya Pradesh State Service Exam 2026 notification released: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने नए साल के आगाज से ठीक पहले प्रदेश के युवाओं को एक बड़ी सौगात दी है। आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2026 (State Service Exam 2026) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य के कुल 155 पदों की भर्ती निकली है। MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन दिनांक 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है जो एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (https://mppsc.mp.gov.in/) पर उपलब्ध है।
Madhya Pradesh State Service Exam 2026 notification released
इस भर्ती के तहत विभिन्न प्रशासनिक पदों जैसे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, और अन्य राजपत्रित अधिकारियों के पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। जो छात्र अपने कॉलेज के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी कुछ शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा का शेड्यूल
- नोटिफिकेशन की तारीख 31 दिसंबर 2025
- ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 9 फरवरी 2026
- एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026
- प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 26 अप्रैल 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भरें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सकें। यदि किसी कारण से निर्धारित लास्ट डेट तक ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाए हैं तो लेट फीस के साथ भी फॉर्म भर सकते हैं। ₹3000 लेट फीस के साथ दिनांक 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 की तारीख के अंत तक और ₹25000 लेट फीस के साथ दिनांक 17 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 की तारीख के अंत तक फॉर्म भर सकते हैं।
