Madhya Pradesh Public Service Commission MPPSC SET Answer Key 2023 जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार राज्य पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in या नीचे दिए गए लिंक से अपडेट चेक कर सकते हैं।
एमपीपीएससी एसईटी परीक्षा की आंसर की (image - canva)
एमपीपीएससी ने आपत्ति ने आपत्ति उठाने का भी मौका दिया है। जिन परीक्षार्थियों को आंसर की को लेकर संदेह है, उन्हें जल्द से जल्द आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने की सलाह दी गई है, क्योंकि निश्चित समय के लिए आपत्ति विंडो को खोला गया है। यदि आपत्ति उचित होगी तो आंसर की बदलाव करके इसे दोबारा से जारी किया जाएगा, जिसे फाइनल आंसर की कहेंगे।
MPPSC SET Answer Key 2023: How to Check
सेट ए, बी, सी और डी के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इन स्टेप्स से करें चेक
- एमपीपीएससी की आधिकारिक साइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध MPPSC SET Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
- पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
लिखित परीक्षा 27 अगस्त को आयोजित की गई थी। MPPSC SET Exam 2023 एक पाली में दोपहर 12.00 बजे से 3.05 बजे तक आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
MP State Eligibility Test (SET) 2023
एमपी सेट परीक्षा या मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा एमपीपीएससी द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। विभिन्न सरकारी संस्थानों में सहायक प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अनिवार्य परीक्षा है।
