MPPSC Exam Calendar 2026: राज्य सेवा समेत कई बड़ी परीक्षाओं की बदल गई तारीखें, देखें पूरा शेड्यूल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आने वाले महीनों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने मई से लेकर नवंबर 2026 तक होने वाली कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें घोषित की हैं।

MPPSC Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने आने वाले महीनों में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का नया और संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने मई से लेकर नवंबर 2026 तक होने वाली कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें घोषित की हैं। लंबे समय से परीक्षा शेड्यूल का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। अब अभ्यर्थी नई तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

MPPSC Exam Calendar 2026

MPPSC के नए शेड्यूल के अनुसार सबसे पहले 17 मई 2026 को सहायक कुल सचिव भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 12 पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षित सीटें तय की गई हैं। आयोग के अनुसार इस परीक्षा में लगभग 12 हजार उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

End of Feed