MPPSC Town Planner Vacancy : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने युवाओं के लिए नई भर्ती की घोषणा की है। हाल ही में नगरीय विकास विभाग ने असिस्टेंट टाउन प्लानिर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो भी अभ्यर्थी भर्ती के लिए योग्य हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अभी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बहुत जल्दी ही आवेदन से जुड़ी जानकारी भी शेयर की जाएगी।
MPPSC Vacancy 2026
कितने पदों पर होगी भर्ती ? MPPSC ATP Recruitment :
मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (MPPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) परीक्षा के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। ये भर्ती 39 पदों के लिए है। MPPSC एप्लीकेशन प्रोसेस 20 फरवरी 2026 से शुरू होगा और उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। जरूरी न्यूनतम उम्र 21 साल है और अधिकतम उम्र सीमा 1 जनवरी 2027 तक 40 साल रखी गई है। उम्मीदवारों को MPPSC असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2026 की पूरी डिटेल्स चेक करनी चाहिए।
उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्लानिंग में बैचलर डिग्री (4 साल की अवधि) या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से टाउन प्लानिंग / अर्बन प्लानिंग / सिटी प्लानिंग / हाउसिंग प्लानिंग / रूरल प्लानिंग / इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग / रीजनल प्लानिंग / ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन प्लानिंग / लैंडस्केप आर्किटेक्चर / अर्बन डिजाइन / एनवायरनमेंटल प्लानिंग में पोस्टग्रेजुएट डिग्री (एम.प्लान) या ए.आई.टी.पी. परीक्षा पास की होनी चाहिए। ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्टेशन में बी.ई. या एम.ई. स्वीकार्य नहीं है।
कैसे करें अप्लाई How to Apply for MPPSC ATP Vacancy
- उम्मीदवार सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करें।
- 20 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026 के बीच सबमिट करें।
- फीस ऑनलाइन या MP ऑनलाइन कियोस्क के जरिए पेमेंट करें।
- करेक्शन विंडो में गलतियों को (अगर कोई हों) ठीक करें।
- सुनिश्चित करें कि एलिजिबिलिटी आखिरी तारीख तक पूरी हो जाए।
