MPPSC Assistant Professor Recruitment: एमपी में प्रोफेसर के 949 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के 949 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर किया जाएगा। लंबे समय से कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

26 जून तक आवेदन का मौका

आयोग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। उम्मीदवार 26 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन के दौरान शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो और हस्ताक्षर सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

End of Feed