MPESB Paryavekshak Admit Card 2025, MP Mahila Paryavekshak Admit Card 2025 Released: एमपी महिला पर्यवेक्षक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB Paryavekshak Admit Card 2025) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (MPESB Paryavekshak Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 660 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित है।
MPESB Paryavekshak Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें मध्य प्रदेश पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड
MPESB Paryavekshak Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें एमपीईएसबी महिला पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 7 मार्च 2025 को होगी। यहां आवेदन के लिए लिंक 9 जनवरी को एक्टिव किया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2025 है। फॉर्म में करेक्शन लिए उम्मीदवारों को 28 जनवरी तक का समय दिया गया था। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
MPESB Paryavekshak Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Test Admit Card - Paryavekshak Recruitment Test - 2024 लिंक पर क्लि करें।
- यहां एप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ व माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार का अंतिम 4 अक्षर दर्ज करें।
- इसके बाद पेपर का सेलेक्शन करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शत हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MPESB Paryavekshak Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- एप्लीकेशन नंबर
- माता का नाम
- पिता का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम का नाम
- परीक्षा का समय
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होती है तो एक बार MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल करें या फिर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचित करें।
