MPESB Subedar, Steno And ASI Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश सरकारी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB Subedar Recruitment) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अपने यहां पर सुबेदार स्टेनो और एएसआई मिनिस्ट्रियल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 655 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 24 सितंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर 2026 है। यहां आप एमपी सुबेदार, स्टेनो और एएसआई के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MPESB Subedar, Steno And ASI Recruitment 2026: एमपीईएसबी सुबेदार, स्टेनो और एएसआई के पदों पर वैकेंसी
MPESB Subedar, Steno And ASI Recruitment 2026: आवदेन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 24 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर 2026
- परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर 2026
- आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख: 13 अक्टूबर 2026
- एमपी सूबेदार, स्टेनो एवं एएसआई मिनिस्टीरियल परीक्षा शुरू होने की तारीख: 3 नवंबर 2026
- एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा
- आंसर की: परीक्षा के बाद जारी की जाएगी
- रिजल्ट: जल्द अधिसूचित किया जाएगा
MPESB Subedar, Steno And ASI Recruitment: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- सुबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच - 125
- एएसआई (मिनिस्ट्रियल जनरल ब्रांच) - 100
- एएसआई मिनिस्ट्रियल फील्ड यूनिट - 370
- एएसआई मिनिस्ट्रियल स्पेशल ब्रांच पोस्ट कोड 5 - 25
- एएसआई मिनिस्ट्रियल क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट पोस्ट कोड 6 - 25
MPESB Subedar, Steno And ASI Qualification: एमपी सुबेदार, स्टेनो और एएसआई के लिए क्वालिफिकेशन
एमपी सुबेदार, स्टेनो और एएसआई के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो यहां पदानुसार अलग अलग शैक्षमिक योग्यता निर्धारित की गई है। सुबेदार स्टेनो जनरल ब्रांच के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा और हिंदी टाइपिंग 100 डब्ल्यूपीएम कम से कम होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
MPESB Subedar, Steno And ASI Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MPESB MP Subedar, Steno And ASI Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म को सेव कर लें।
MPESB Subedar, Steno And ASI Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
- सामान्य / अन्य राज्य - ₹560/-
- ईडब्ल्यूएस / ओबीसी / एससी / एसटी - ₹310/-
- पोर्टल शुल्क: ₹60/- (शामिल)
- परीक्षा शुल्क का भुगतान - नकद या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है
एमपीईएसबी के इन पदों पर आवेदवन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
