MPESB Constable Driver Recruitment: मध्य प्रदेश कांस्टेबल ड्राइवर के 1000 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

MPESB MP Police Constable Driver Recruitment 2026 Apply Online: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 अक्टूबर 2026 को आवेदन की शुरुआत हुई थी।

MPESB MP Police Constable Driver Recruitment 2026 Apply Online: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों पर अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन नहीं किया है उनके लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1000 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कांस्टेबल ड्राइवर पुरुष के 800 और कांस्टेबल जीडी स्पेशल आर्म्ड फोर्स पुरुश के कुल 200 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 अक्टूबर 2026 को आवेदन की शुरुआत हुई थी।

MPESB MP Police Constable Driver Recruitment 2026

MPESB Police Constable Driver Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख

MP Police Constable Driver Recruitment 2026: यहां देखें महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत - 15 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख - 29 अक्टूबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 29 अक्टूबर 2026
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि - 3 नवंबर 2026
  • एमपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की शुरुआत - 4 जनवरी 2026

MPESB MP Police Constable Driver Qualification: कौन कर सकता है अप्लाई

एमपी पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर और कांस्टेबल जीडी स्पेशल आर्म्ड फोर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। जबकि एसटी कैटेगिरी के लिए योग्यता 8वीं पास है। इसके अलावा हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी की लंबाई 168 सेमी होनी जरूरी है।

End of Feed