MP Board 2023: घोषित हुई एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीख, दखें पूरा शेड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 03:50 PM IST

MP Board Exam Date 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेसन (MPBSE) ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च तक निर्धारित हैं। हालांकि अभी बोर्ड ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि जल्द ही डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध (MP Board Exam Date) करवा दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एमपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है।
  • थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च के बीच की जाएंगी आयोजित।
  • पेन व पेपर मोड पर आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं, देखें परीक्षा पैटर्न।

MP Board Class 10th 12th Exam Date 2023: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने एमपी बोर्ड (MP Board) कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक 2022-23 सत्र की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक यानी प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 15 फरवरी 2022 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि थ्योरी की परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च तक निर्धारित हैं। बता दें यह नोटिफिकेशन बोर्ड के जन संपर्क अधिकारी ने जारी किया है।

साथ ही एमपीबीएसई ने नोटिफिकेशन ट्वीट कर छात्रों को इससे अवगत कराया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक (ओल्ड) विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं 2023 का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बोर्ड ने जल्द ही परीक्षा की डेटशीट जारी करने का संकेत दिया है। एमपीबीएसई ने कहा कि परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बता दें परीक्षाएं पेन व पेपर मोड पर आयोजित की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जनवरी के अंत तक जारी कर दिया जाएगा।

End of Feed