MPBSE MP Board Result 2026 : कितने देर पढ़ती थीं मध्य प्रदेश 10वीं की टॉपर प्रतिभा सिंह सोलंकी ?

मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल प्रतिभा सिंह सोलंकी ने बाजी मारी है। प्रतिभा को 500 में से 499 मार्क्स मिले। चलिये जानते हैं कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए प्रतिभा रोजाना कितनी पढ़ाई करती थीं।

MPBSE 10th Topper Pratibha Solanki : मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इस बार भी छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्राओं की तारीफ करते हुए सहारना की। सुबह 11 बजे रिजल्ट घोषित किया गया, जो तय समय से तीन हफ्ते पहले था। इस बार चेकिंग प्रोसेस (mpbse result) काफी पहले पूरा कर दिया गया। (mpbse mp board) कुल 378 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस साल का टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी हैं, जिन्होंने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर टॉप में अपनी जगह बनाई है। चलिये बात करते हैं प्रतिभा सिंह के बारे में और कैसे उन्होंने ये मुकाम हासिल किया और टॉपर बनने के लिए प्रतिभा कितनी देर तक पढ़ाई किया करती थीं।

mpbse mp board

mpbse mp board

प्रतिभा ने बताया सफलता का राज

मीडिया से बातचीत में प्रतिभा (Pratibha Solanki) ने अपनी सफलता की कुंजी कॉन्फिडेंस को बताया। वे कहती हैं कि सबसे पहले तो खुद पर भरोसा रखें। बाकि बच्चों को उन्होंने संदेश दिया कि अगर और बच्चे भी अच्छी तरह से पढ़ाई करेंगे और खुद पर भरोसा रखेंगे तो वे भी टॉप कर सकते हैं। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता भी शामिल थे। (mp board topper strategy)

End of Feed