एजुकेशन

MP Board Topper : 2025 में सिंगरौली की बेटी बनी थी एमपी बोर्ड टॉपर, जानें बड़े होकर क्या बनने का है सपना

MP Board 10th Topper 2025 Pragya Jayaswal: बात करते हैं पिछले साल (2025) की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल की, जिसने 100 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की।

Image

Mp Board

MP Board 10th Topper Pragya Jayaswal: सिंगरौली जिले की बेटी प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी मेहनत और संघर्ष से एक कहावत को 2025 में साबित कर दिखाया- जहां चाह है वहां राह है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं परीक्षा में प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक लाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। ये सब उन्होंने सिर्फ सेल्फ स्टडी से ही कर दिखाया। चलिये पढ़ते हैं मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली प्रज्ञा के बारे में और भविष्य में उनके सपने के बारे में। बात करते हैं पिछले साल (2025) की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल की, जिसने 100 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की।

2025 की बोर्ड टॉपर प्रज्ञा

प्रज्ञा जायसवाल एमपी बोर्ड 2025 की 10वीं की टॉपर हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादे से जिस तरह ये मुकाम हासिल किया, वो वाकई काबिलेतारीफ है। मीडिया को उन्होंने जो इंटरव्यू दिया, उसमें बताया कि निरंतर मेहनत की वजह से ही उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टाइम मैनेजमेंट और एकाग्रता को दिया।

क्या है प्रज्ञा का सपना ?

2025 में एमपी बोर्ड दसवीं परीक्षा में टॉप करने वाली प्रज्ञा का सपना है कि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाएं। टॉप करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे देश की सेवा करना चाहती हैं और उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। उन्होंने कहा कि वे पूरी मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं। एक गांव से निकलकर पूरे राज्य में टॉप करना और फिर आईएएस का सपना देखने का प्रज्ञा का जुनून बताता है कि टैलेंट और मेहनत दोनों ही किसी तरह की सुविधा के मोहताज नहीं होते।

इस साल 2026 में एमपी बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज यानी 15 अप्रैल को घोषित होने जा रहे हैं ऐसे में लाखों छात्र-छात्राएं परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article