MP Board 12th Arts Toppers 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज 15 अप्रैल को कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणामों की घोषणा कर दी है। कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अपना आवेदन क्रमांक और रोल नंबर जमा करके mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर अपने MPBSE परिणाम देख सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 76.01% गया। (MP Board 12th Arts Toppers Name) केवल आर्ट्स की बात करें तो श्रुति और आकाश ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का नाम बढ़ाया।
रिजल्ट जारी होते ही पूरे प्रदेश में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जिन छात्रों ने पूरे साल मेहनत की थी, उनके घरों में जश्न जैसा माहौल बन गया है। खासकर आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों ने इस बार सबका ध्यान खींचा है।
मिलिए आर्ट्स टॉपर श्रुति और आकाश
इस वर्ष आर्ट्स संकाय में टॉप स्थान पर दो छात्रों ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है। मुरैना जिले की द्रोण अकादमी की छात्रा श्रुति तोमर और छतरपुर के शासकीय महाराजा बहुउद्देशीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र आकाश अहिरवार ने 500 में से 489 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

MP Board 12th Arts Toppers 2026
दूसरा स्थान
अगर मेरिट लिस्ट पर गौर करें, तो छतरपुर जिले के छात्रों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। दूसरे स्थान पर भी इसी जिले की छात्रा मुस्कान रावत रहीं, जिन्होंने 488 अंक प्राप्त किए। उनके साथ रीवा के पनवार स्थित शासकीय स्कूल के छात्र आदित्य चतुर्वेदी ने भी समान अंक हासिल कर दूसरा स्थान साझा किया।
तीसरा और चौथा स्थान
तीसरे स्थान पर शिवपुरी के आदर्श बंधु स्कूल की दीप्ति रावत ने 487 अंक प्राप्त कर अपनी जगह बनाई। वहीं चौथे स्थान पर एक बार फिर छतरपुर के दो छात्रों- धीरेन्द्र सिंह बुंदेला और नीरज कुशवाहा - ने 486-486 अंकों के साथ स्थान हासिल किया।
पांचवा और छठा स्थान
मेरिट लिस्ट में पांचवें स्थान पर उज्जैन की ज्योति यादव रहीं, जिन्होंने 485 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा छठे स्थान पर मुरैना की शीतल यादव, गुना की गायत्री राजपूत और कृष्णा धाकड़, छतरपुर के हर्ष रावत और दमोह की निधि कुर्मी ने 484 अंकों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
