MP Board Result 2026 Kab Aayega: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट की जल्द घोषणा की जा सकती है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 18 लाख से अधिक छात्रों के दिन गुजरने के साथ रिजल्ट को लेकर उनकी बेचैनी भी बढ़ने लगी है। एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र टकटकी लगाए बैठे हुए हैं। हर छात्र का एक ही सवाल है कि MP Board 10th 12th Result Kab Aayega? मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा इसी महीने यानी अप्रैल 2026 में की जा सकती है। बता दें कि बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जाएगा, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
MP Board Result 2026
कब जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026
मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा एमपीबीएसई द्वारा 15 अप्रैल तक किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि यह केवल एक कयास है। इस संबंध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन बोर्ड ने हाल ही में दूसरी बोर्ड परीक्षा को लेकर डेटशीट जारी की है, जिसके अनुसार दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 मई से किया जाएगा। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (MP Board Result 2026) अप्रैल में जारी किए जाएंगे।
कब हुई थी एमपी बोर्ड परीक्षा 2026
एमपीबीएसई द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच कराया गया था। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से 5 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा को संपन्न हुए लगभग एक महीना हो गया है।
इन वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं MPBSE Board Result 2026?
mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mpbse.nic.in
कैसे करें एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड
1. एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट के लिंक दिया गया है।
3. छात्र उस लिंक पर क्लिक करें, जिसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
4. अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
5. इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऊपर दिए आसान चरणों को फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जारी मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। ओरिजिनल छात्रों को संबंधित स्कूल से मिलेगी।
