MP SET Result 2023: जारी हुआ एमपी सेट रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

MP SET Result 2023, Sarkari Result 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया है। बता दें कि रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ भी जारी किया गया है।

MP SET Result 2023, Sarkari Result 2023: एमपी सेट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपना रिजल्ट (MPPSC SET Result 2023) डाउनलोड कर सकते हैं।

MP SET Result 2023

MP SET Result 2023

MPPSC SET Result 2023: अक्टूबर में हुई थी परीक्षा

एमपीपीएससी द्वारा स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 3.05 बजे तक एक पाली में किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 12 जिला मुख्यालयों पर कुल 34 के लिए हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 12 अक्टूबर को जारी की गई थी।

End of Feed