MP Police Constable, SI Recruitment 2026 Notification: पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Police Constable Recruitment) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल जल्द ही पुलिस विभाग में कांस्टेबल व एसआई पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (MP Police SI Recruitment) वाला है। हाल ही में राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में 9662 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल के 8500 और एसआई के 1162 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।
MP Police Constable, SI Recruitment 2026: एमपी पुलिस के कांस्टेबल और एसआई के 9662 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द
बता दें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस विभाग में 18000 पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में स्वीकृत 9662 पदों के अलावा शेष आदेश भी शीघ्र जारी किए जा रहे हैं। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MP Police Constable, SI Qualification: एमपी पुलिस कांस्टेबल और एसआई के लिए क्वालिफिकेशन
एमपी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। वहीं कांस्टेबल रेडियो के लिए 12वीं कक्षा के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई जरूरी है। इसके अलावा एसआई के पदों पर भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो सब इंस्पेक्टर के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 साल चाहिए होती है।
MP Police Constable, SI Recruitment 2026 Apply Online: कैसे कर सकेंगे आवेदन
सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर MP Police Constable, SI Recruitment 2026 लिंक पर क्लकि करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
MP Police Constable, SI Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
यहां सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो कांस्टेबल और एसआई के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, पीईटी व पीएसटी के आधार पर की जाएगी। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे।
बता दें कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इन पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। जारी नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, आयु सीमा, क्वालिफिकेशन, एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस की जानकारी दी जाएगी।
