एजुकेशन

किसान के बेटे ने MP बोर्ड में मारी बाजी, प्रदेश में दूसरा स्थान लाकर बढ़ाया पिता का मान

मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट में किसान के बेटे अर्जुन ने 12वीं में सेकेंड नंबर पर टॉप किया। उन्होंने 12वीं गणित में 500 में से 492 मार्क्स लाकर पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया।

Image

mp

MP Board 12th topper Arjun : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) 2026 के एमपी बोर्ड का रिजल्ट 15 अप्रैल की सुबह जारी कर दिया गया। रिजल्ट की घोषणा सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से की। रिजल्ट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in जैसी वेबसाइटों पर भी जारी किया गया। रिजल्ट जारी होने के बाद पिता संग खेतों में हाथ बंटाने वाले टॉपर अर्जुन की खूब चर्चा होने लगी। अर्जुन ने 12वीं गणित में 500 में से 492 मार्क्स लाकर पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। चलिये बात करते हैं मजदूर के इस टॉपर बेटे के बारे में...

इस स्कूल में पढ़ते हैं अर्जुन (mpbse topper success story)

अर्जुन राजगढ़ा जिले के ब्यावरा के मानस हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं। बोर्ड परीक्षा में गणित में उन्होंने 500 में से 491 अंक लाकर पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अर्जुन ने इस दौरान पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल द्वारा उनका मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

अर्जुन ने हासिल की सेकेंड रैंक

12वीं बोर्ड एग्जाम में गणित में स्टेट में सेकेंड रैंक अर्जुन ने हासिल की है। अपनी सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षक और स्कूल को देना चाहूंगा। जिन्होंने स्पेशली डाउट क्लीयर किया। स्कूल खत्म होने के बाद भी एग्जाम के बीच में हम अपने डाउट्स लेकर आते थ। उन्होंने फिर हमारी पूरी मदद की।

अन्य बच्चों को क्या बोले अर्जुन ?

उन्होंने कहा कि टॉप करना कोई बड़ी बात नहीं है सिर्फ निरंतर कोशिश करते रहना चाहिए। उन्होंने अन्य बच्चों को सलाह दी कि रोज पढ़ाई करो। जो टीचर्स ने पढ़ाया है उसे उसी दिन कंप्लीट करो। बस कल पर कुछ भी मत छोड़ो। कल तो कल ही होता है। वो फिर कभी नहीं आएगा। टॉपर बनने की खुशी तो है लेकिन दो नंबर्स की वजह से फर्स्ट रैंक नहीं आ पाई।

    Kusum Bhatt
    कुसुम भट्टauthor

    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

    और पढ़ें
    End of Article