MP Board 10th and 12th Result Date and Time 2023: मध्यप्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की डेट को लेकर घोषणा कर दी गई है। एमपी बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया पर इस बात की घोषणा की गई है कि कक्षा 10, 12 के छात्रों के परिणाम को बोर्ड 25 मई, गुरुवार के दिन घोषित करेगा। आधिकारिक वेबसाइ पर बताए समय के अनुसार दोपहर 12.30 बजे रिजल्ट की घोषणा होगी। आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
MP बोर्ड रिजल्ट 2023 कब आएगा
मंगलवार को एमपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट डेट आने की संभावना पहले ही जताई गई थी। मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से घोषणा के बाद अपना परिणाम देखने के लिए छात्रों को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। राज्य में एमपी 10,12 परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 19 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनका रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
MP Board 10th, 12th Result 2023: एमपी बोर्ड रिजल्ट देखने के स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - mpresults.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, एमपीबीएसई 10वीं / 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक को चेक करके उस पर क्लिक करें।
जो नया पेज खुलेगा उसमें अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ को भरें।
इसके बाद आपका एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 अब आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
अपना परिणाम चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसको डाउनलोड कर लें।
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं, जबकि एमपी कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की 5 लाख कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कुल 600 जांचकर्ता लगाए गए थे। इसके अलावा 10 मई को कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो गया है।
