MP Board Class 5th 8th Re-exam Dates 2026: एमपी बोर्ड 16 से 23 जून तक दोबारा परीक्षा करेगा आयोजित, देखें शेड्यूल

MP Board 5th 8th Re-exam Dates 2026: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की दोबारा परीक्षा का संशोधित शेड्यूल आ गया है। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 16 से 22 जून और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 16 से 23 जून तक चलेंगी।

MP Board Class 5th 8th Re-exam Dates 2026: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5 और 8 की दोबारा परीक्षा के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इस नए शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 5 के छात्रों के लिए 16 से 22 जून तक दोबारा परीक्षा होगी, जबकि कक्षा 8 की परीक्षाएं 16 से 23 जून, 2026 चलेंगी। ये परीक्षाएं सुबह की पाली में 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होंगी। आधिकारिक शेड्यूल में बताया गया है कि कक्षा 5 की परीक्षाएं 16 जून को पहली भाषा के पेपर से शुरू होंगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी शामिल हैं। दूसरी भाषा का पेपर 19 जून, 2026 को होगा।

MP Board

नोटिस में कहा गया है कि कक्षा 5 के जिन छात्रों ने अपनी पहली भाषा के रूप में हिंदी, उर्दू या मराठी चुनी है, वे दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी की परीक्षा देंगे, जबकि जिन छात्रों ने पहली भाषा के रूप में अंग्रेजी चुनी है, उनके लिए हिंदी अनिवार्य दूसरी भाषा होगी।

End of Feed