सीएम शिवराज सिंह चौहान का तोहफा, एमपी बोर्ड 12वीं में अब टॉपर बेटी के साथ बेटों को भी मिलेगी ई-स्कूटी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 30, 2023, 06:55 PM IST

MP Board Class 12th Topper 2023: एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12वीं टॉपर्स के लिए बड़ी घोषणा की है। अब मध्यप्रदेश के हर हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉपर बेटी के साथ ही बेटों को भी ई-स्कूटी दी जाएगी।

MP Board 12th Topper 2023: एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस साल एमपी बोर्ड के टॉपर छात्राओं के साथ ही छात्रों को भी ई स्कूटी देने की घोषणा की है। यह घोषणा आज भोपाल में प्रतिभा सम्मान एवं संवाद समारोह के दौरान की गई है।

MP Board Topper 2023

CM Shivraj Singh Chouhan

78 हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा लैपटॉप

End of Feed