MPBSE Second Exam Date : 7 मई से शुरू होगी मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षा, लास्ट डेट से पहले भर लें फॉर्म

मध्य प्रदेश में पहली बार छात्रों को दूसरी परीक्षा का मौका मिलने जा रहा है। ऐसे में छात्र 22 अप्रैल 2026 तक दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र MP Online पोर्टल के जरिये आवेदन कर सकते हैं।

MPBSE Second Exam Date: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के उन छात्रों के लिए एक और मौका दिया है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर जो अपने नंबर्स सुधारना चाहते हैं। बोर्ड दूसरी परीक्षा आयोजित करेगा, जिससे छात्र अपना रिजल्ट सुधार सकेंगे। हाई स्कूल की परीक्षाएं 7 मई से लेकर 19 मई 2026 तक कराई जाएंगी और हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षाएं 7 मई से लेकर 25 मई 2026 तक आयोजित होंगी। अब बोर्ड छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम की जगह दूसरी परीक्षा का ऑप्शन लेकर आया है। छात्र 22 अप्रैल 2026 तक दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र MP Online पोर्टल के जरिये आवेदन कर सकते हैं।

MP Board Second Exam Date

MP Board Second Exam Date

सप्लीमेंट्री की जगह सेकेंड परीक्षा

इस बारे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 10वीं और 12वीं के अनुपस्थित, अनुत्तीर्ण और अंक सुधार के इच्छुक परीक्षार्थीयों के लिए पूरक परीक्षा के स्थान पर पहली बार द्वितीय परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स पर छात्रों से कहा कि आपको इस द्वितीय अवसर का भरपूर लाभ उठाना है। (mpbse second exam date)

End of Feed