DU Admission 2025: डीयू में पहले चरण में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया

Delhi University UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश के लिए पहले चरण में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट आवंटित की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार 21 जुलाई को शाम को आधिकारिक आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी गई।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रवेश के लिए पहले चरण में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट आवंटित की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार शाम को आधिकारिक आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी गई। ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम-अंडरग्रेजुएट’ (सीएसएएस-यूजी) पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई को शाम सात बजे तक 80,015 अभ्यर्थियों ने अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर ली है।

Delhi University UG Admission 2025

डीयू में पहले चरण में 80 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया (image - canva)

इनमें से अब तक कॉलेजों द्वारा 14,939 से ज्यादा आवंटनों को मंजूरी भी दी जा चुकी है।

End of Feed