MNNIT ने बनाया प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, बी.टेक कंप्यूटर साइंस के छात्र को मिला 96 लाख का पैकेज

MNNIT placement record : मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी MNNIT प्रयागराज के कैंपस प्लेसमेंट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। संस्थान के 2026 के प्लेसमेंट आंकड़ों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानी CSE के एक छात्र को 96 लाख रुपये से ज्यादा का सालाना पैकेज मिला है।

MNNIT placement record : बीटेक करने वाले छात्रों के लिए मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी MNNIT प्रयागराज के कैंपस प्लेसमेंट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। संस्थान के 2026 के प्लेसमेंट आंकड़ों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग यानी CSE के एक छात्र को 96 लाख रुपये से ज्यादा का सालाना पैकेज मिला है। हालांकि प्लेसमेंट प्रतिशत के मामले में इस बार CSE से आगे सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच रही है। MNNIT की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2026 के BTech प्लेसमेंट सीजन में कुल 924 योग्य छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें से 814 छात्रों को नौकरी मिली, जबकि छात्रों को कुल 1,094 जॉब ऑफर प्राप्त हुए। इस तरह संस्थान का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 88.1 प्रतिशत रहा।

CSE छात्र को 96 लाख से ज्यादा का पैकेज, जानें औसत सैलरी और प्लेसमेंट रेट

CSE छात्र को 96 लाख से ज्यादा का पैकेज, जानें औसत सैलरी और प्लेसमेंट रेट

कंप्यूटर साइंस को हाईएस्ट प्लेसमेंट

पैकेज की बात करें तो CSE का दबदबा कायम रहा। संस्थान का सबसे बड़ा पैकेज 96 लाख रुपये से अधिक सालाना रहा और यह ऑफर कंप्यूटर साइंस के छात्र को मिला। वहीं CSE छात्रों का औसत पैकेज 27.01 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया। दूसरी तरफ सिविल इंजीनियरिंग का औसत CTC करीब 8.25 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा।

End of Feed