Mizoram में 100 प्राइमरी शिक्षकों की होगी भर्ती, MTET में बदलाव की तैयारी

शिक्षा मंत्री वनलालथलाना ने साल 2026 में 100 नियमित प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मिजोरम टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MTET) के नियमों में बदलाव करने पर भी विचार किया जा रहा है।

मिजोरम में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने और पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल की है। शिक्षा मंत्री वनलालथलाना ने साल 2026 में 100 नियमित प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की है। इसके साथ ही मिजोरम टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MTET) के नियमों में बदलाव करने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे पहले से स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों को परीक्षा पास करने के ज्यादा मौके मिल सकते हैं।

Mizoram 100 Primary Teacher Vacancy

Mizoram में 100 प्राइमरी शिक्षकों की होगी भर्ती (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

शिक्षा मंत्री ने ये घोषणाएं 23 अक्टूबर को आइजोल में मिजोरम प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (MPTA) के सम्मेलन के दौरान कीं।

End of Feed