मिजोरम बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से 9 नवंबर 2026 को जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 12वीं की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी, जबकि 10वीं के एग्जाम 10 फरवरी 2027 से आयोजित किए जाएंगे। दोनों कक्षाओं की थ्योरी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। विद्यार्थी विषय के हिसाब से पूरा शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट mbse.edu.in पर देख सकते हैं।
मिजोरम बोर्ड ने जारी किया HSLC और HSSLC परीक्षा का टाइमटेबल
कक्षा 10वीं यानी HSLC की परीक्षा 10 फरवरी को मॉडर्न इंडियन लैंग्वेज (MIL) के पेपर से शुरू होगी। इसमें मिजो, अल्टरनेटिव इंग्लिश, हिंदी और मणिपुरी जैसे विषय शामिल हैं। अंग्रेजी का पेपर 15 फरवरी और गणित की परीक्षा 1 मार्च को होगी। आखिरी पेपर 4 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
वहीं, कक्षा 12वीं यानी HSSLC की शुरुआत 8 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर से होगी। इसके बाद 12 फरवरी को MIL की परीक्षा होगी। आखिरी पेपर 15 मार्च को कंप्यूटर साइंस और होम साइंस का होगा।
| कक्षा | परीक्षा शुरू | अंतिम परीक्षा | समय |
| 10वीं (HSLC) | 10 फरवरी 2027 | 4 मार्च 2027 | सुबह 10 से दोपहर 1 बजे |
| 12वीं (HSSLC) | 8 फरवरी 2027 | 15 मार्च 2027 | सुबह 10 से दोपहर 1 बजे |
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Manipur Board Exam 2027: मणिपुर बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट
फरवरी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी किया है। 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, भूगोल, साइकोलॉजी, होम साइंस और जियोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं।
10वीं की होम साइंस, साइंस और इंट्रोडक्टरी इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 4 फरवरी से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
कहां से डाउनलोड करें डेटशीट?
विद्यार्थी MBSE की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाकर HSLC और HSSLC परीक्षा का पूरा टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं। सभी विषयों की तारीख और परीक्षा से जुड़े निर्देश ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी पेपर की तारीख छूट न जाए।
