Pre-Matric Scholarship 2026: कक्षा 1-10वीं तक के छात्रों के लिए मंत्रालय ने शुरू की खास स्कॉलरशिप, socialjustice.gov.in करें चेक

Pre-Matric Scholarship 2026: सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मंत्रालय कक्षा 1 से लेकर 10वीं के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की शुरू करने जा रही है। यह मुख्य तौर पर एससी छात्रों और जोखिमभरा काम करने वाले परिवार के बच्चों के लिए है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से बच्चे 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे।

Pre-Matric Scholarship 2026: सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट मंत्रालय ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप की शुरुआत की है। बता दें कि यह स्कॉलरशिप मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है, जो एससी यानी अनूसूचित जाति से हैं या फिर उनके माता-पिता सफाई/जोखिमपूर्ण कार्य करते हैं। उन बच्चों को आर्थिक सहायता देने के लिए मंत्रालय प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप दे रहा है। इसके लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए आपको इस योजना और इसके उद्देश्य के बारे में बताएं।

Pre-Matric Scholarship 2026

कक्षा 1-10वीं तक के छात्रों के लिए मंत्रालय ने शुरू की खास स्कॉलरशिप

12वीं की शिक्षा पूरी करने में सहायक होगी योजना

प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वह कक्षा 10वीं के बाद कक्षा 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त कर सकें और आर्थिक चुनौतियां उनकी पढ़ाई के रास्ते में न आए। स्कॉलरशिप के लिए चयनित उम्मीदवारों ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस और अन्य पढ़ाई से संबंधित राशि, सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

End of Feed