cetcell.mahacet.org, MHT CET Result 2024 Date: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र की तरफ से MHT CET परीक्षा का रिजल्ट 19 जून 2024 तक जारी हो सकता है। पहले महाराष्ट्र सीईटी 2024 रिजल्ट 10 जून 2024 घोषित किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों से सीईटी सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट 2024 की तारीख में बदलाव किया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर चेक कर सकते हैं।
MHT CET रिजल्ट की तारीख
स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र द्वारा महा सीईटी आंसर-की 2024 को संशोधित किया गया है। मॉडरेट द्वारा हल किए गए यूनिक प्रश्न आईडी की कुल संख्या 47 से बढ़कर 54 हो गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 36 प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए गए हैं, जबकि 18 प्रश्नों की आंसर-की को चेंज कर दिया गया है। अब परीक्षा का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स स्कोरकार्ड नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।
MHT CET Result 2024 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर Results लिंक के एक्टिव होने पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर MHT CET Result 2024 Check के लिंक पर जाएं।अब लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करें।
- ऐसा करने के साथ ही महा सीईटी रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब स्टूडेंट अपने रिजल्ट की जांच करने केबाद इसका प्रिंट निकाल लें।
MHT CET Exam 2024: कब हुई थी परीक्षा?
इस साल पीसीबी समूह के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा 22 से 30 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि पीसीएम समूह के लिए परीक्षा 2 मई से 16 मई 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली में हुई। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिफ्ट. एमएचटी सीईटी परीक्षा 2024 में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान से कुल 5100 प्रश्न पूछे गए थे।
