MHT CET Provisional Merit List 2026 Released: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के जरिए अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी कोर्स में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर (MHT CET Provisional Merit List 2026) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर चेक कर (MHT CET Provisional Merit List) सकते हैं। यदि प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी मिलती है तो वो 25 जुलाई, 2026 के बीच अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे।
MHT CET Provisional Merit List 2026 Releasaed: यहां डाउनलोड करें महाराष्ट्र सीईटी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
MHT CET Final Merit List 2026 Date: कब आएगी एमएचटी सीईटी की फाइनल मेरिट लिस्ट
वहीं अभ्यर्थी लगातार फाइनल मेरिट लिस्ट को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें उम्मीदवारों की आपत्तियों पर विचार करने के बाद 27 जुलाई 2026 को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस फाइनल लिस्ट का इस्तेमाल महाराष्ट्र के उन इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीट अलॉटमेंट के लिए किया जाएगा जो सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस में शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत का नंबर 1 स्टूडेंट सिटी कौन सा है, जानें किस नंबर पर दिल्ली
MHT CET Provisional Merit List 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
- ऐसे डाउनलोड करें एमएचटी सीईटी की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले MHT CET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MHT CET Provisional Merit List 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
MHT CET Counselling 2026: काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द
महाराष्ट्र सीईटी की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद सीईटी सेल काउंसलिंग प्रोसेस के अगले चरणों पर आगे बढ़ेगा। इसमें ऑप्शन भरना, सीट अलॉटमेंट और एफिलिएटेड इंस्टिट्यूट में एडमिशन प्रोसेस शामिल होंगे। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि सीएपी शेड्यूल व काउंसलिंग के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
