MHT CET 2026: इंजीनियरिंग के लिए CAP राउंड 3 के लिए आवेदन आज से शुरू, cetcell.mahacet.org से करें प्रक्रिया पूरी

MHT CET 2026: महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए एमएचटी सीईटी ने CAP राउंड 3 में खाली सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

MHT CET 2026: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा इंजीनियरिंग कोर्स और कॉलेज में प्रवेश के लिए एमएचटी सीईटी के तीसरे राउंड की प्रोविजनल वैकेंट सीटों की लिस्ट जारी कर दी गई है। एमएचटी सीईटी की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह रिक्त सीटों के लिए आवेदन करने से पहले सीटों की जानकारी और सूची जरूर चेक करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों पर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

MHT CET 2026

MHT CET 2026 (Photo - AI)

कब से शुरू होंगे रिक्त सीटों के लिए आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिक्त सीटों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी।

End of Feed