JEE में AIR 1, IIT Bombay में एडमिशन और अब इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड में गोल्ड, कबीर चिल्लर की सफलता बनी युवाओं के लिए मिसाल

मिलिए कबीर चिल्लर से, जिन्होंने JEE Main 2026 में AIR 1 और JEE Advanced में AIR 2 प्राप्त करने के बाद अब इंटरनेशनल केमिस्ट्री ओलंपियाड (IChO) 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।

देश में हर साल लाखों छात्र JEE Main और JEE Advanced जैसी कठिन परीक्षाओं में भाग लेते हैं। उनके लिए इस परीक्षा को पास करना किसी सपने से कम नहीं होता, लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं, जो एक उपलब्धि हासिल करने के बाद रुकते नहीं, बल्कि नए कीर्तिमान बनाते रहते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है कबीर चिल्लर की, जिन्होंने न सिर्फ भारत की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया है। इनका अब तक का सफर बहुत प्रेरणादायक है, जिसे हर छात्र को जरूर पढ़ना चाहिए।

Kabir Chillar success story

मिलिए कबीर चिल्लर से, जिन्होंने JEE Main 2026 में 300 में 300 अंक हासिल कर AIR 1 और JEE Advanced में AIR 2 प्राप्त करने के बाद IChO 2026 में गोल्ड मेडल जीता

JEE Main 2026 में हासिल किए पूरे 300 में 300 अंक

कबीर चिल्लर ने JEE Main 2026 में इतिहास रचते हुए पूरे 300 में 300 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने JEE Advanced 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 329 अंक हासिल किए और AIR 2 हासिल की। उनकी इस सफलता के बाद उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT Bombay में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में दाखिला मिला, जो हर इंजीनियरिंग छात्र के सपना पूरा होने जैसा है।

End of Feed