MCC NEET UG Counselling 2026: स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट जारी, आज 11 बजे तक दर्ज कराएं आपत्ति

MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड की प्रोविजनल रिजल्ट पर आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड द्वारा फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह रहते आपत्ति प्रक्रिया पूरी करें।

MCC NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी (NEET UG 2026) काउंसलिंग के 'स्ट्रे वैकेंसी राउंड' का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कोर्स की अंतिम खाली सीटों पर प्रवेश का इंतजार कर रहे उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक यदि किसी छात्र को अपने प्रोविजनल आवंटन रिजल्ट में कोई गलती या विसंगति नजर आती है, तो वे 20 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:00 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त शिकायतों की समीक्षा के बाद ही फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा।

MCC Medical Counseling

MCC Medical Counseling (Photo - AI/Newsroom Verified)

शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया

यदि किसी अभ्यर्थी के सीट आवंटन में कोई गलती नजर आती है, तो उसे निर्धारित समय के भीतर बोर्ड को सूचित करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को बता दें कि MCC के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर "Candidates Grievances and Query Redressal System" के जाना होगा और उसके बाद आप आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। बता दें कि केवल प्रोविजनल रिजल्ट के आधार पर आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट न करें। अंतिम आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद ही संबंधित संस्थान में प्रवेश के लिए जाना होगा।

End of Feed